एक्सीडेंट के बाद रोते हुए महिला जानकारी देते हुए
सोनीपत जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार छोटी लोडर गाड़ी ( छोटा हाथी) ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक 5 वर्षीय मासूम की हाल
एक्सीडेंट के बाद घायलों को सोनीपत सिविल हॉस्पिटल में आपातकालीन कक्ष में इलाज के लिए लाया गया
5 वर्षीय नवीन की हालत गंभीर हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में मनीषा (9), लीला (25), सीमा (27), पावनी (35), नवीन (5) और एक पुरुष शामिल है। सभी को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे में सबसे ज्यादा चोटें 5 वर्षीय नवीन को आई हैं। उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
हादसे के बाद नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचे परिवार की तस्वीरें…

मासूम बच्चे की आंख के पास लगी चोट

सभी घायलों का सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

बच्चों और परिवार के सदस्यों को चोट लगने के बाद रोती हुई महिला
राजस्थान के रहने वाले हैं हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए महिलाओं का कहना है कि परिवार वर्तमान में सोनीपत के सेक्टर-15 में गुरुद्वारे के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा है और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। परिजनों के अनुसार वे बाइक पर सवार होकर सेक्टर-15 से खरखौदा की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। एम्बुलेंस को सूचना दी गई और सभी घायलों को सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर मारने के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.