सोनीपत के गन्नौर-खुबडू रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो दोस्तों की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय युवक अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शैकपुरा चौक के पास हुआ हादसा पुलिस को दी गई शिकायत में गांव माजरी निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त अजय कुमार के साथ 13 फरवरी को बाइक पर हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। 15 फरवरी की सुबह जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो शैकपुरा चौक के पास रोहित लघुशंका के लिए रुका। अजय बाइक पर ही बैठा था, तभी खुबडू की तरफ से आई एक सफेद रंग की ईको कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। तीन अस्पतालों में बदला गया बेड, अब भी बेहोश टक्कर इतनी भयानक थी कि अजय सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद रोहित ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे गन्नौर के अग्रसेन अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे PGI खानपुर रेफर कर दिया। खानपुर में भी हालत में सुधार न होने पर उसे PGI रोहतक भेजा गया, जहां से अब उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वह अभी तक पूरी तरह से होश में नहीं आया है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा गन्नौर थाना पुलिस ने घटना के लगभग एक सप्ताह बाद, रोहित की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। ASI सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ईको कार चालक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कार का नंबर पुलिस के पास है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.