सोलन जिले के नालागढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। वार्ड नंबर-2 में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्ड नंबर-2 निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने आमिर खान पर अचानक गोली चला दी। गोली आमिर खान के दाहिने हाथ में लगी, जबकि उसके कुछ छर्रे पेट में भी घुस गए। गोली गलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को PGI चंडीगढ़ रेफर किया घटना के तुरंत बाद, आमिर ख़ान को उसके परिजन इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टर ने गोली गलने की पुष्टि की अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने का एक केस आया था। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ भेजा गया है। मां बोलीं- आपसी रंजिश में गोली मारी घायल युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे पर एक युवक ने अचानक गोली से हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी रंजिश के चलते उनके बेटे को निशाना बनाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.