Captain Sameep Gupta Story : कैप्टन समीर के जहाज पर ही करीब 23-24 भारतीय भी मौजूद हैं. ऐसे कई जहाजों पर सैकड़ों भारतीयों के फंसे होने की आशंका है. समीर किरण ने मांग की है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल कर इस रेड जोन से भारतीय जहाजों को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए तत्काल कदम उठाए, ताकि संकट के बीच फंसे भारतीय नाविक सुरक्षित अपने घर लौट सकें.
केमिकल टैंकर पर ड्यूटी कर रहे हैं सोलन के कैप्टन समीप गुप्ता.
ईरान का इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पर्शियन गल्फ क्षेत्र पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. सोलन की निवासी किरण़ कंवर के पति कैप्टन समीप गुप्ता पिछले करीब 10 दिनों से इसी खतरनाक इलाके में एक केमिकल टैंकर पर ड्यूटी दे रहे हैं. किरण ने बताया कि हालात इतने भयावह हैं कि जब उनके पति दुबई से जहाज लेकर निकले, तब उनके जहाज के ऊपर ही दो-तीन मिसाइलों को हवा में डिफ्यूज किया गया.
उनका कहना है कि अगर इन मिसाइलों का मलबा भी केमिकल टैंकर पर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घर में उनकी छोटी बेटी भी अपने पिता का इंतजार कर रही है और लगातार पूछती है कि पापा कब आएंगे? इससे परिवार का तनाव और बढ़ गया है. किरण कंवर ने केंद्र सरकार से अपील की है कि मर्चेंट नेवी के भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं.
उनका कहना है कि सरकार ने युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों को हवाई मार्ग से निकालने की व्यवस्था तो की है, लेकिन समुद्र में फंसे मर्चेंट नेवी के नाविकों के लिए अभी तक कोई विशेष एडवाइजरी या रेस्क्यू योजना सामने नहीं आई है.
उन्होंने बताया कि कैप्टन समीप के जहाज पर ही करीब 23-24 भारतीय मौजूद हैं और ऐसे कई जहाजों पर सैकड़ों भारतीय फंसे हो सकते हैं. किरण ने मांग की है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल कर इस रेड जोन से भारतीय जहाजों को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए तत्काल कदम उठाए, ताकि संकट के बीच फंसे भारतीय नाविक सुरक्षित अपने घर लौट सकें.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.