Haryana Politics : हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होनी है. बीजेपी ने संजय भाटिया पर दांव लगाया है. कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध मैदान में हैं. एक निर्दलीय प्रत्याशी के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. बौद्ध को टिकट देने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस में पहले ही फूट पड़ चुकी है. इसलिए भी पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती. हरियाणा कांग्रेस के 37 विधायक शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गए. यहां उन्हें शिमला के एक रिजॉर्ट में ठहराने की तैयारी है. हिमाचल में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है.
कांग्रेस विधायकों को शिमला के एक रिजॉर्ट में ठहराने की तैयारी है. (फोटो AI जेनरेटेड)
सोलन. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल अब हिमाचल की वादियों तक पहुंच गई है. कांग्रेस के विधायक शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गए. कुछ देर पहले सोलन से शिमला की ओर रवाना होते देखे गए. माना जा रहा है कि संभावित क्रॉस-वोटिंग के खतरे को देखते हुए पार्टी ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखने की रणनीति अपनाई है.
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के करीब 37 कांग्रेस विधायक दो लग्जरी बसों में सवार होकर हिमाचल पहुंचे हैं और उन्हें शिमला के एक रिजॉर्ट में ठहराने की तैयारी है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है. भाजपा ने संजय भाटिया (Sanjay Bhatia) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध (Karmveer Bauddh) मैदान में हैं. निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नंदल (Satish Nandal) के उतरने से मुकाबला और रोचक हो गया है. बौद्ध को टिकट देने के विरोध में हरियाणा ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने ओबीसी वर्ग को टिकट न देने पर नाराजगी जताई और प्रदेशाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजा. इससे भी कांग्रेस ने खतरे की घंटी के रूप में लिया है.
कम भरोसे का संकेत राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम साफ दिखाता है कि चुनाव से पहले दलों को अपने ही विधायकों पर भरोसा कम पड़ने लगा है. ऐसे में लोकतंत्र की जंग अब विधानसभा से ज्यादा रिजॉर्ट की दीवारों के भीतर लड़ी जाती नजर आ रही है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें