नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल ने शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नरसिंहपुर जिला की महाकौशल शुगर मिल और अन्य मिलों की ओर से किसानों का करोड़ों रुपए का भुगतान लंबे समय से लंबित है। शुगर रिकवरी के आधार पर भुगतान की मांग ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शुगर रिकवरी के आधार पर भुगतान होना चाहिए, लेकिन पिछले कई सालों से किसानों को पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। मूल्य तय करने में पारदर्शिता की कमी के कारण मिल प्रबंधन मनमाने तरीके से भुगतान कर रहा है। प्रति एकड़ 30 हजार रुपए तक का नुकसान पवन पटेल ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ करीब 30 हजार रुपए तक कम भुगतान मिल रहा है। पिछले सीजन में गन्ना देने के बाद भी किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं मिला है, जबकि नियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है। भुगतान में देरी के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्हें बैंक की किस्त चुकाने, खाद-बीज खरीदने, मजदूरी देने और पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कत आ रही है। जांच और ब्याज सहित भुगतान की मांग पवन पटेल ने मांग की है कि किसानों का 100 प्रतिशत बकाया तुरंत दिलाया जाए और देरी की अवधि का ब्याज भी दिया जाए। साथ ही शुगर मिलों की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कर भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.