फरीदाबाद। बीके अस्पताल परिसर के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। कार चालक की पहचान डबुआ निवासी कुलदीप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिविल अस्पताल में अपने किसी परिचित मरीज से मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह अपनी कार लेकर घर की ओर जाने लगा। जैसे ही वह सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंचा, अचानक कार की कंडक्टर साइड से तेज धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत कार चालक को इशारा कर वाहन रोकने को कहा।
कार रुकते ही लोगों ने देखा कि कार के अंदर लगे बड़े स्पीकर की वायरिंग में शाॅर्ट सर्किट हो गया था, जिसकी वजह से धुआं निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार में रखा फायर सिलेंडर निकाला गया और धुआं उठ रहे हिस्से पर स्प्रे कर आग की आशंका को खत्म किया गया। कुछ ही मिनटों में स्थिति पर काबू पा लिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.