पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान राज्य सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत युवाओं को कई तरह की सुविधा और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा. इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम जैसी…
उन्होंने कहा कि शिविर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होगा. इसमें 18 से 28 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. रोजगार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) निर्धारित की गई है. इस शिविर में चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड में कार्य करने वाले विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. कंपनी की टीम मौके पर ही इंटरव्यू लेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. पदाधिकारी ने बताया कि जो अभ्यर्थी 12वीं पास हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी है. उन्हें चयन में अतिरिक्त प्राथमिकता दी जा सकती है.
शिविर में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा. इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वयोवृद्ध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और एनएसएसआई रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रमाण पत्र शामिल हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को नियोजनालय द्वारा निर्धारित फॉर्मेट डाउनलोड कर लाना जरूरी है, अन्यथा उनकी प्रक्रिया अधूरी मानी जा सकती है.
पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान राज्य सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत युवाओं को कई तरह की सुविधा और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा. इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम जैसी महत्त्वपूर्ण योजनाएं शामिल होंगी. इन योजनाओं के जरिए युवाओं को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं.
नियोजन पदाधिकारी का स्पष्ट कहना है कि ऐसे शिविरों के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर भविष्य निर्माण में सहायता मिलेगी. रोजगार शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला नियोजन कार्यालय और प्रखंड प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. इस शिविर से दरौंदा और आसपास के क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे. प्रशासन का मानना है कि इस पहल से युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी आसानी से प्राप्त हो सकेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.