सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के उत्तरधौना गांव के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार डाला ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में 70 वर्षीय शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 45 वर्षीय पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, उत्तरधौना, मिश्रिख निवासी शांति देवी पत्नी सोहन लाल और उनके बेटे बाबूलाल खेत से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। टक्कर मारने के बाद डाला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे लगभग 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली मिश्रिख प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायल बाबूलाल का अस्पताल में उपचार जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.