परियोजना के तहत सड़क का निर्माण पुराना पोस्टमार्टम हाउस से शुरू होकर पासवान चौक, रिंग बांध और बाबा गणिनाथ मंदिर होते हुए अंबेडकर चौक तक किया जाएगा. वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है.
तस्वीर
पुराना पोस्टमार्टम हाउस से अंबेडकर चौक तक होगा निर्माण
परियोजना के तहत सड़क का निर्माण पुराना पोस्टमार्टम हाउस से शुरू होकर पासवान चौक, रिंग बांध और बाबा गणिनाथ मंदिर होते हुए अंबेडकर चौक तक किया जाएगा. वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है. कालीकरण कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग आधुनिक और सुदृढ़ सड़क के रूप में विकसित होगा. इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी.
समन्वय से पूरी हुई निविदा प्रक्रिया
जिला पदाधिकारी ने इस योजना को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप निविदा प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. नियमित निगरानी और समीक्षा के माध्यम से कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाएगी. संबंधित एजेंसी को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण बने.
शहर के विकास को मिलेगी नई गति
इस सड़क निर्माण का असर केवल यातायात सुधार तक सीमित नहीं रहेगा. बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और माल ढुलाई आसान होगी. साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी. रिंग बांध रोड के बन जाने से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में राहत मिलेगी. जिला प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय में कार्य पूरा कर इसे जनता को समर्पित करना है, ताकि सीतामढ़ी के नागरिक आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ उठा सकें.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.