Sitamarhi News: डीएम प्रतिभा रानी के अनुसार शिवहर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में 8वीं कक्षा तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां है. अब 02 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी.
इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी सह डीएम प्रतिभा रानी के द्वारा पहले जारी आदेश की अवधि दोबारा बढ़ा दी गई है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में 8वीं कक्षा तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां है. अब 02 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी. इससे पहले जारी आदेश के तहत 29 दिसंबर 2025 तक छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन लगातार ठंड बढ़ने के कारण इसे फिर बढ़ाना पड़ा. यह चौथी बार है जब ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है.
8वीं तक 2 जनवरी तक स्कूल बंद
वहीं, 9वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन विशेष एहतियातों के साथ. आदेश के अनुसार, 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित की जा सकेंगी. साथ ही परीक्षा से जुड़े विशेष क्लास और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रखी गई हैं.जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी निर्णय लिया जाएगा. जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आदेश के व्यापक प्रसार का निर्देश दिया गया है ताकि जिले के सभी अभिभावक, विद्यार्थी और स्कूल प्रबंधन समय से जानकारी प्राप्त कर सकें. ठंड का सितम अभी जारी है और ऐसे में प्रशासनिक सतर्कता बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.