शिवहर जिले के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है. भारत सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के लिए जिले से दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया है. रेशमी कुमारी, जो जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर की छात्रा हैं. वहीं शिवम कुमार, जो शिवहर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय माली पोखरभिंडा में कक्षा 11 के छात्र हैं
प्राचार्य सुषमा सिन्हा ने बताया कि दोनों बच्चे गुजरात के मेहसाणा जिले के वाडनगर में स्थित उस ऐतिहासिक विद्यालय का भ्रमण करेंगे. जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के दिनों में पढ़ाई की थी। यह अवसर न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा. बल्कि उनके लिए शिक्षा के वास्तविक मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण मौका भी है. वाडनगर स्थित विद्यालय में बच्चों के लिए शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया है. जिसमें ये दोनों छात्र सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे और अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
शिवहर में प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन
नवोदय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित प्रेरणा कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के होनहार और प्रतिभाशाली बच्चों को चुनकर उन्हें प्रेरणादायी स्थलों से जोड़ना है. इसी कड़ी में शिवहर जिले में प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें कविता लेखन, भाषण और चित्रांकन जैसी विविध प्रतियोगिताओं में जिलेभर के बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के परिणाम को अंतिम चयन के लिए दिल्ली भेजा गया. जहां रेशमी कुमारी और शिवम कुमार को जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया.
जिले से दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि शिवम कुमार कक्षा 11 के छात्र हैं. उनके साथ एस्कॉर्ट टीचर के रूप में प्रियंका पांडे, टीजीटी अंग्रेजी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, साथ गई हैं। उन्होंने कहा कि शिवहर जैसे छोटे जिले से दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होना बेहद गर्व की बात है. दोनों छात्र अहमदाबाद और वाडनगर में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. शिवहर जिले का नाम रोशन करेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.