ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. संभावित महायुद्ध की आशंकाओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इसी क्रम में शिवहर जिले के गडहिया निवासी मुबाशिर नवाज उर्फ बशर, जो वर्तमान में अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत हैं, उन्होंने वहां के हालात साझा किए.
तस्वीर
मुबाशिर नवाज ने विशेष रूप से सोशल मीडिया और कुछ समाचार चैनलों पर चल रही “हाइप” या भ्रामक खबरों पर चिंता जताई है. उन्होंने शिवहर और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे परिजनों को आश्वस्त किया है कि संयुक्त अरब अमीरात की सरकार अपने नागरिकों के साथ-साथ प्रवासी कामगारों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रख रही है. उन्होंने कहा, ‘हम लोग हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहे हैं. यहां किसी भी प्रकार का डर या अफरातफरी का माहौल नहीं है.’ उनका कहना है कि स्थिति को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, जिससे घर पर रह रहे परिवार अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं.
खाड़ी देशों का भूगोल और प्रवासियों की बड़ी आबादी
अपनी रिपोर्ट में मुबाशिर ने यूएई की संरचना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अबू धाबी सात अमीरातों में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो देश के लगभग 84 प्रतिशत भूभाग को कवर करता है. दुबई, शारजाह और अजमान जैसे अन्य अमीरातों के साथ मिलकर यूएई एक मजबूत आर्थिक केंद्र बना हुआ है. लगभग 90 लाख की कुल आबादी वाले इस देश में करीब 30 लाख लोग अकेले अबू धाबी में रहते हैं. मुबाशिर के अनुसार, इतनी बड़ी आबादी और विविधता के बावजूद प्रशासन की मुस्तैदी के कारण वहां शांति बनी हुई है और युद्ध के सीधे प्रभाव से यह क्षेत्र फिलहाल सुरक्षित नजर आ रहा है.
प्रवासियों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिगड़ते हालातों को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि जिले के जितने भी लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उनकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनके परिवारों को सहायता पहुंचाई जा सके. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि युद्ध की स्थिति गंभीर होती है, तो जिले के नागरिकों की सुरक्षित वापसी या संचार में कोई बाधा न आए. एसपी ने भी आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.