सामने आ रहे वीडियो ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज का आदर्श होते हैं और उन पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में जब वही शिक्षक…
नए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक टेबल पर पैर चढ़ाकर आराम से बैठे हैं और चार बच्चे उनके दोनों हाथ दबा रहे हैं. बच्चों के हाथों से मालिश कराने वाला यह दृश्य स्कूल अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल के अंदर ही रिकॉर्ड किया गया, जहां पढ़ाई के समय में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की जगह लापरवाही और टाइम पास कर रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि ऐसी लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई तो प्रभावित हो रही है और साथ ही टीचर का यह कृत्य स्कूल के अनुशासन नियमों के भी खिलाफ है.
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक हरसिद्धि प्रखंड के कंछेदवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत मधुसूदन सिंह हैं. इससे पहले उनका ऑर्केस्ट्रा की डांसरों के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करने वाला वीडियो वायरल हुआ था. उस घटना के बाद शिक्षा विभाग की काफी फजीहत हुई और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. उस मामले की प्रक्रिया पूरी भी नहीं हो पाई थी कि दूसरा वीडियो सामने आ गया, जिसने विभाग की लापरवाही को और उजागर कर दिया है.
लगातार सामने आ रहे वीडियो ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज का आदर्श होते हैं और उन पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में जब वही शिक्षक अनुचित आचरण में लिप्त दिखें, तो यह बच्चों की सोच, संस्कार और भरोसे पर बुरा असर डालता है. सोशल मीडिया पर भी लोगों का आक्रोश साफ दिख रहा है जहां बड़े पैमाने पर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.
फिलहाल मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में है और अब सबकी नजर विभाग के अगले कदम पर टिक गई है. यह देखना अहम होगा कि क्या शिक्षक मधुसूदन सिंह के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ नोटिस और स्पष्टीकरण तक सीमित रहती है या फिर सख्त निर्णय लेकर एक मिसाल पेश की जाती है. लगातार हो रहे खुलासों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ एक शिक्षक के आचरण का मामला नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की निगरानी, अनुशासन और जवाबदेही का बड़ा सवाल बन चुका है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.