सिरसा में एक महिला द्वारा धोखाधड़ी से मकान बेचने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने महिला को मकान के इकरारनामा के अनुसार पूरी रकम दे दी और मालिकाना हक ले लिया। मगर कुछ दिनों बाद महिला के परिवार से कुछ महिलाएं उसके घर पर पहुंची और गेट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। उक्त व्यक्ति रोजाना की तरह घर पर आया तो महिलाएं चारपाई पर लेटी मिली
जब व्यक्ति ने उन महिलाओं को टोका तो उसके साथ ही झगड़ा कर लिया। उसे ही घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अब ये मकान हमारा है। ऐसे में यह मामला पुलिस के पास पहुंचा और उक्त व्यक्ति ने मकान वापस दिलाने की मांग की है। इस मामले में डीएसपी की ओर से जांच की गई, जिसके बाद विक्रेता पक्ष के खिलाफ अपराधिक षडयंत्र के तहत शिकायतकर्ता अमित के मकान पर कब्जा करने पर धारा 61(2) (329(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। उसके बाद मल्लेकां चौकी पुलिस ने महिला व पुरुष सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस आरोपी पक्ष से बुलाकर पूछताछ करेगी। इस तरह जानिएं पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के मौजु की ढाणी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसने गांव मल्लेकां में महिला उर्मिला से 201 गज मकान तीन नवंबर 2025 को खरीदा था, जिसकी पूरी कीमत उर्मिला को दे दी थी। उसने जब मकान खरीदा था तो उर्मिला का पूरा परिवार मकान को बेचने के लिए सहमत था। उसका इकरारनामा भी उसके पास है और 3 नवंबर 2025 से उसके पास मालिकान हक व कब्जा है। उसकी चाबियां उसके पास है। शिकायत में आगे बताया, शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह घर पर आया तो घर के सारे ताले टूटे हुए थे। जब वह अंदर गया तो घर में रखा उसका सारा सामान नहीं था। दूसरे कमरे में एक लड़की, उसकी मां व अन्य महिलाएं आई हुई थी और उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि महिलाएं बोली-ये मकान तुम्हें बेच दिया था, लेकिन अब यह हमारा है और महिला बोली कि यह सब हमने मेरी बेटियों व पति के कहने पर किया है। आरोप है कि उन्होंने उसके घर में चोरी की है और मकान पर कब्जा करने की कोशिश की है। उसे व उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.