सिरसा में सोमवार देर शाम को रोडवेज बस और स्कोर्पियों गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। स्कोर्पियों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन में काफी नुकसान हुआ है। चालक ने घटनाक्रम की वीडियो बना ली। मगर ड्राइवर बस को लेकर चला गया और चालक ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात है कि गाड़ी में सवार लोगों को चोटें नहीं आई है। गाड़ी चालक का आरोप है कि रोडवेज ड्राइवर बस को अचानक पीछे से लेकर आया और आगे आकर अचानक ब्रेक मार दिए। ऐसे में गाड़ी पीछे से टकरा गई। चालक ने ये भी आरोप लगाया कि जब ड्राइवर से अचानक ब्रेक लगाने के कारण पूछा तो कहा-गाय आ गई थी। स्पीड में बस चलाने पर पूछा तो कहा-ये रोडवेज है। उसकी गलती नहीं है। अगर कुछ करना हो तो रोडवेज में आ जाना। गाड़ी चालक ने बताया कि वह ऑटो मार्केट से किसी काम से वापस आ रहे थे। रास्ते में रेलवे दिल्ली पुल के पास पहुंचने पर रोडवेज बस नंबर HR 57GV 7576 पीछे से आई और अचानक आगे आकर ब्रेक लगा दिए। तभी ये हादसा हो गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.