सिरसा जिले के नानुआना गांव में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर से 15 तोले सोना, 35 तोले चांदी, 2 हजार कैनेडियन डॉलर और 25 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए। परिवार के मुखिया अजैब सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई। वह उस समय पड़ोस में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया। चोरों ने घर में रखी छोटी बच्ची की गुल्लक भी तोड़ दी और उसमें से नकदी चुरा ली। अजैब सिंह के अनुसार, उनके परिवार में 40 साल पहले भी चोरी की वारदात हुई थी। सीसीटीवी में दिखे आरोपी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक युवक दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा, जबकि अन्य दो सड़क पर ही खड़े रहे। घर में घुसे युवक ने मास्क और दस्ताने पहने हुए थे। CIA जांच के लिए बुलाई गई घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फोरेंसिक लैब और CIA की टीमें भी जांच के लिए बुलाई गई हैं। अजैब सिंह ने इस संबंध में रानियां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.