सिरसा में बच्ची का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी संजय पुलिस की गिरफ्त के दौरान
सिरसा के डबवाली में 4 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर और उसकी हत्या मामले में अब नया मोड आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं पोक्सों के साथ-साथ SC-ST एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। अब बच्ची के परिवार ने जो जाति प्रणाम-पत्र पुलिस के समक्ष पेश किए
हत्या मामले में डबवाली पुलिस ने अभी तक दो मुख्य आरोपी मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है, बाकी की तथ्य के आधार पर जांच जारी है। इसकी जांच डीएसपी करेंगे। हालांकि, एसआईटी पहले ही गठित की हुई है, जो तथ्य जुटाने में लगी है। सूत्रों की मानें तो एसपी निकिता खट्टर द्वारा सोमवार को SIT की कमेटी को बुलाया गया है। उसमें सभी अपने-अपने तथ्य पेश करेंगे, उसी आधार पर चार्जशीट तैयार होगी। इसके बाद बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं, बच्ची के परिजन अभी तक सीएम नायब सिंह सैनी से मिल नहीं पाए है। कल शुक्रवार को सीएम नायब सिंह सिरसा राज्य स्तरीय प्रोग्राम में आए थे, लेकिन समय न मिलने के कारण नहीं मिल पाए। ऐसे में प्रशासन ने बच्ची के परिजनों को अगले सप्ताह सीएम नायब सिंह से मिलवाने का आश्वासन दिया है।
आरोपी युवक और मासूम बच्ची का फाइल फोटो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार, अब बच्ची के विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसी में पता चल पाएगा कि बच्ची की मौत का असल कारण क्या था। बाकी सैंपलों की रिपोर्ट भी लैब से आने में समय लगेगा। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण लैब रिपोर्ट को आधार बताया था और कुछ स्पष्ट नहीं किया था।

माइनर में तैरते हुए बच्ची का मिला था शव
ये था पूरा मामला जानिएं
आपको बता दें कि 16 दिसंबर की शाम को घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण होता है और अगले दिन गांव से बाहरी ओर माइनर के पास से शव बरामद होता है। इसमें अहम भूमिका पड़ोसी मामा-भांजे की थी। गांव ख्योवाली निवासी संजय अपनी बहन से मिलने आया हुआ था, उसने 14 साल के भांजे के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई। किशोर बाइक पर बैठाकर बच्ची को अपने साथ बस स्टैंड पर मामा के पास ले गया।
इसके बाद आरोपी संजय बच्ची व भांजे को लेकर खेतों में चला गया। वहां पर बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की और बाद में संजय ने बच्ची के चिल्लाने पर घर बताने के डर से उसे माइनर में फेंक दिया। दोनों वापस अपने गांव आ गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों मामा-भांजा बच्ची को ले जाते बाइक पर साथ दिखे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.