सिरसा के बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा को धमकी वाले मामले में लोकल कनेक्शन होने का शक भी बढ़ गया है। बीजेपी नेता के पास जो धमकी भरी कॉल आई थी, वो पाकिस्तान के इस्लामाबाद से आई थी। इस कारण बीजेपी नेता को खतरा बढा है। बड़ी वजह है कि कॉल करने वाले के लिए बीजेपी नेता के राजनीतिक बैकग्राउंड और फैमिली के बारे में पूरी जानकारी थी। कॉलर को ये तक पता था कि रोहताश जांगड़ा बीजेपी से पुराने जुड़े हुए हैं और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सन 1994 में बीजेपी से पार्षद का चुनाव लड़ा था, वो जानकरी भी उसके पास थी। हाल ही में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया था और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का करीबी होने का भी फोन पर जिक्र किया था। कॉल करने वाला लोकल आमभाषा बोल रहा था। कॉल पाकिस्तान नंबर से आई। ऐसे में सवाल ये हैं कि ये जानकारियां कॉलर तक कैसे पहुंची। इसी के चलते लोकल कनेक्शन होने का शक जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने भी उनको सुरक्षा पहले ही दे दी है। पुलिस जांच में साइबर व आईटी टीम ने कॉल डिटेल खंगाली तो इसका पता चला है। इसे देखते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता एवं विधायक उम्मीदवार को एक पुलिसकर्मी दिया हुआ है।
रोहताश बोले-पुलिस जांच कर रही
इस मामले में बीजेपी नेता रोहताश जांगड़ा का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवा दी है। कॉल पाकिस्तान नंबर से और इस्लामाबाद से आने का पता चला है। अभी पूरी जानकारी नहीं ली है। उनकी ओर से रूटीन एक्टिविटी या मीटिंग नहीं छोड़ी है। दो दिन पहले मंत्री बेदी के सिरसा आने पर और वाइस चेयरमैन उम्मीदवार चयन पर मीटिंग में शामिल हुए थे। जिले या बाहर भी मीटिंग में जाना पड़ता है। गैनमैन साथ में ले जाते हैं। पुलिस की ओर से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.