शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में झांसी रोड पर चोरों ने गुरुवार रात दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर हजारों रुपए की नगदी और सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। झांसी रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास संचालित नवीन डेयरी के ताले तोड़े गए। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 20 से 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने होटल ठाठ बाठ के समीप स्थित उपाध्याय पान दुकान को निशाना बनाया। 30 से 40 हजार रुपए की हुई चोरी दुकान संचालक जलज शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर शटर उठाया और करीब 10 से 15 हजार रुपए नकद के साथ सिगरेट व अन्य सामान भी चुरा लिया। दोनों दुकानों से कुल मिलाकर लगभग 30 से 40 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है। देहात पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.