हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने धनी राम शांडिल की बेटी गीतांजलि कश्यप को सेवा विस्तार दिया, गीतांजलि ने पिता और पति राजेश कश्यप की भूमिका से इनकार किया, मनोविज्ञान विषय की अहमियत बताई. हालांकि, सरकार के सेवाविस्तार देने पर सवाल भी उठ रहे हैं. क्योंकि बेरोजगार नौकरी के इंतजार में बैठे हैं.
स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल की बेटी को सुक्खू सरकार ने रिटायमेंट के बाद सेवा विस्तार दिया है.
सेवा विस्तार को लेकर सवाल उठने के बाद मंत्री की बेटी ने कहा कि मेरे सेवा विस्तार में मेरे पिता जी धनी राम शांडिल का कोई रोल नहीं है. ना ही में पति डॉक्टर राजेश कश्यप की भूमिका है. साइकोलॉजी यानी मनोविज्ञान एक अहम सब्जेक्ट है. हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि साल 2011 के बाद से इस विषय को डाइंग कैडर में डाला गया था और इसमें कोई भी टीचर की नियुक्तियां नहीं हुई है.
गीतांजली बताती हैं कि सोलन डाइट संस्थान में फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर में कुल 150 बच्चे हैं और बच्चों को पढ़ाना जरूरी है. अब यहां पर बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं है. अब गवर्नमेंट ने सीबीएसई स्कूल्स खोले हैं तो इसमें हर स्कूल में साइकोलॉजी के टीचर जरूरी हैं. गीतांजलि कहती हैं कि उन्होंने खुद सरकार से अपील की थी कि इसे डाईंग कैडर में ना डाला जाए. लेकिन अब मुझे सेवाविस्तार दिया गया. क्योंकि साइकोलॉजी इम्पोर्टेन्ट सब्जेक्ट है. मनोविज्ञान एक अहम विषय है.
स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने इस पूरे मामले पर कहा कि जहां जहां पर मेरिट और जरूरत रहती है. ऐसे ही स्थानों पर सेवाविस्तार दिए जा रहे हैं. बेटी को सेवा विस्तार को लेकर शांडिल ने कहा कि उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया और गोल मोल जवाब दिया और मीडिया को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने लगे. हालांकि, बाद में कहा कि सेवा विस्तार मेरिट के आधार पर दिया जाता है.
सेवा विस्तार को लेकर क्यों उठ रहे हैं
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार लगातार रिटाय़र्ड़ कर्मचारियों और अफसरों को सेवा विस्तार दे रही है. गीतांजलि कश्यप के पिता धनी राम शांडिल जहां स्वास्थ्य मंत्री हैं. वहीं, उनके पति राजेश कश्यप भाजपा नेता है और सोलन विधानसभा सीट से अपने ससुर धनी राम शांडिल के खिलाफ दो बार चुनाव लड़े और हार चुके हैं. गौर रहे कि सुक्खू सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पांच लाख नौकरियां देने के वादा किया था, लेकिन अब सेवाविस्तार दिए जा रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.