Himachal Mid day Meal Worker Murder case: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के चनौर प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील वर्कर सलोचना देवी की हत्या कर दी गई. पड़ोसी आरोपी राकेश ऊर्फ मोनू को पुलिस ने 40 मिनट में गिरफ्तार किया. घटना के दौरान स्कूल के बच्चे भी वहीं थे. 58 साल की महिला पर दराट से हमला किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कांगड़ा जिले के देहरा में बीते रोज प्राइमरी स्कूल चनौर में मिड डे मील वर्कर की हत्या की वजह सामने आई है.
जानकारी के अनुसार, पैसों के लेनदेन और छेड़छाड़ के आरोपों के चलते यह घटना पेश आई है. पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है. एसपी मयंक चौधरी ने शरुआती जांच में पैसों के लेनदेन की बात कही है. आरोपी की पहचान राकेश (45) ऊर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो कि चनौर में ही महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि मोनू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. घर पर वो अपनी मां के साथ रहता है. जो कि बुजर्ग है और कुछ मानसिक रूप से ठीक नहीं है. मोनू ने दो बार शादी की थी, लेकिन विवादों की वजह से दोनों पत्नियों ने उसे छोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि मोनू पर महिला सलोचना ने छेड़खानी के आरोप लगाए थे और वह कहता था कि ये आरोप झूठे हैं और इस वजह से बदनामी हुई और आहत था.इसके अलावा आरोपी मोनू और महिला के बेटे ने टैंट हाउस में साथ काम किया और पैसों का लेन-देन बाकी था. आरोपी अपने पैसे मांगने भी महिला के घर गया था. हालांकि, उसे पैसे नहीं दिए गए. ऐसे में बदले की आग में तप रहे मोनू ने महिला को मौत के घाट उतार दिया.
एसपी मंयक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की वजह सामने आ पाएगी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद चार टीमें बनाई गई थी और मंदिर के पास से आरोपी को एक टीम ने गिरफ्तार किया.
स्कूली बच्चों के सामने मार डाला
चनौर प्राइमरी स्कूल में सलोचना देवी मिड डे मील के लिए खाना बनाती थी. गुरुवार को 12 बजकर 20 मिनट पर महिला स्कूल की रसोई के दरवाजे पर बैठी थी तो आरोपी मोनू दराट लेकर पहुंचा और महिला को बेहरमी से मार दिया. इस दौरान स्कूल के बच्चे भी वहीं पर थे. अहम बात है कि स्टाफ ने बीच बचाव की कोशिश की और फिर पत्थर मारकर आरोपी को वहां से भगाया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.