शिमला में सोमवार को दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. कुफरी में भारी ओले गिरे और नारकंडा, रोहड़ू, कोटखाई में हिमपात हुआ. मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
शिमला में सोमवार को दिन में ही छाया अंधेरा.
जानकारी के अनुसार, शिमला में सोमवार दोपहर को मौसम ने करवट ली और शिमला शहर में काफी ओले गिरे. हालांकि, इस दौरान घना अंधेरा छा गया और ऐसा लगा कि रात के 9-10 बज रहे हों. इस दुकानों में लोगों ने लाइटें जला ली. मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 20 मार्च तक बारिश के आसार जताए हैं, हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.संजौली में रहने वाले ओम ठाकुर ने बताया कि काफी ओले गिरे हैं और उन्हें दोबारा हिटर निकालने पड़े हैं.
नारकंडा समेत कहां कहां गिरी बर्फ
मार्च महीने में शिमला के कुफरी में रविवार को काफी ओलावृष्टि हुई. वहीं नारकंडा में बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि शिमला में शहर में बारिश हुई तो आगे शिलारू में डेढ़ सेंटीमीटर बर्फ गिरी. इसके अलावा, 70 किमी की रफ्तार से शिमला कुफरी और जुब्बड़हटी में तूफान भी देखने को मिला.अब मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
चार दिन खराब रहेगा मौसम
उधर, आने वाले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि उसके बाद अधिकतम तापमान में भी करीब 3 से 5 डिग्री तक कमी आने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. चंबा और सिरमौर जिलों में करीब 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही. इसके साथ ही कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.