Shimla IGMC Doctor News: हिमाचल प्रदेश के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज से मारपीट मामले में आरोपी डॉक्टरी के परेशानी कम नहीं हो रही है. अब इस विवाद से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों में बहसबाजी हो रही है. 9 सेकेंड की यह वीडियो है.
शिमला में आईजीएमसी अस्पताल में मरीज से मारपीट का मामला.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मरीज के साथ डॉक्टर की ओर से मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दोनों के बीच में बहसबाजी हो रही है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तू तड़ाक को लेकर डॉक्टर और मरीज के बीज बहस हो रही है. डॉक्टर कहता है कि तू कितना बड़ा है. चार साल ही तो मुझे बड़ा है.