मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र हरदीप कुमार निवासी गांव बगेड़, डाकघर भडोली कुटियारा के रूप में हुई है. अंकित नादौन में एक कॉफी शॉप पर काम करता था और होली की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था. परिवार को क्या पता था कि यह होली उनके जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा बन जाएगी.
घर के पास ही बुझ गया घर का चिराग
बताया जा रहा है कि जहां अंकित नहाने गया था, वहां से उसका घर कुछ ही दूरी पर स्थित है. होली से पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पिता हरदीप कुमार पेंटर का काम करते हैं. परिवार में दो बेटे थे, जिनमें अंकित बड़ा था जबकि उसका एक छोटा भाई है. बड़े बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, चारों युवक रविवार को व्यास नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान अचानक गहरे पानी में फिसलने से सभी युवक डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने टायर की ट्यूब की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अंकित नदी की गहराई में समा गया.
मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र हरदीप कुमार निवासी गांव बगेड़, डाकघर भडोली कुटियारा के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नदी में जाल डालकर मछलियां पकड़ रहे थे. इसी दौरान जाल में पैर फंसने से यह हादसा हुआ. तीन युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अंकित पानी के तेज बहाव में बह गया.
घटना की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया. करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया. शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया.
शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया.
पुलिस ने की पुष्टि
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उधऱ, इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. होली की खुशियां मातम में बदल गईं. गांव में हर आंख नम है और हर दिल इस असमय चली गई जिंदगी पर अफसोस जता रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.