बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.), पैट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं. प्रदेश में अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है परन्तु निजी व सरकारी अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है. इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 15000 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है. उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया में चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचे व धैर्य बनाए रखें. उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें.
उधर, डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में गैस एजेंसी के सर्वर नहीं चलने से ओटीपी नहीं आ रहे थे. हालांकि, पासबुक के माध्यम से सभी को रसोई गैस मुहिया करवाई जा रही है. लोग सोशल मीडिया के भ्रमक प्रचार पर ध्यान ना दें और जिले भी किसी प्रकार के पैट्रलियम पदार्थ की कमी नही है. पूरी स्थिति पर प्रशासन नजर रख रही है.
मंडी जिले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रक ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया है कि जिला में गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. उन्होंने बताया कि जिला में गैस तथा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास 14.2 किलोग्राम के 5376 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 997 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. इसी प्रकार जिला के 84 पेट्रोल पंपों पर 9,18,892 लीटर पेट्रोल तथा 9,99,424 लीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है. जहां कहीं कमी आ रही है वहां आपूर्ति की जा रही है. सरकार के -निर्देशों के अनुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.
होटल और ढाबों पर असर
गौर रहे कि कर्मशियल सिलेंडर की सप्लाई बंद करने के चलते शिमला और मनाली समेत कई इलाकों में होटल और ढाबों में काम काज काफी प्रभावित हुआ है.
उधर, शिमला में हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर. डी. नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड इन्द्र लाल नेगी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन व एल.पी.जी. शिमला के क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.