हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर के जौंटा गांव के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 844वां रैंक हासिल किया है. संजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और हिमाचल पुलिस को दिया.
गौर रहे कि संजीव 2017 से सिविल सर्विसेज का एग्जाम दे रहे थे.
जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में संजीव हिमाचल पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और नाहन में विंजिलेस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं. संजीव ने कांगड़ा के अपने गांव के स्कूल जौंटा और कोटला से पढ़ाई की. बाद में धर्मशाला कॉलेज में बीएससी और एमए की पढ़ाई की और फिर साल 2020 में वह हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए. इस दौरान एसआई के पद पर नौकरी के बाद वह अक्तूबर, 2025 में प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने.
हालांकि, नौकरी के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी और सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया है. उनका यह पांचवां प्रयास था. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता वीना देवी, पिता प्यार सिंह, पत्नी रितु, भाई विकास कुमार और गुरुजनों के साथ हिमाचल पुलिस को दिया. संजीव कुमार की पत्नी रितु चौधरी ने उनका हमेशा साथ दिया. ढाई साल के बेटे कर्मण्य के साथ साथ उनका हौंसला बढ़ाया.
एचएएस में भी पांच बार कर चुके हैं कोशिश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजीव ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 5 बार पास की और 2 बार मुख्य परीक्षा भी दी. इस दौरान वह इंटरव्यू तक भी पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. हालांकि, अब यूपीएसपी में उन्हें सफलता हाथ लगी है. इससे पहले, वह यूजीसी नैट, सेट और जेआरएफ का एग्जाम पास कर चुके हैं. गौर रहे कि संजीव 2017 से सिविल सर्विसेज का एग्जाम दे रहे थे. मीडिया से बातचीत में संजीव ने अपने भाई विकास की तारीफ की और कहा कि इस कामयाबी में उनका बड़ा हाथ है. वह पेशे से दुकानदार हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.