हिमाचल प्रदेश के शिमला की एसडीएम ओशीन शर्मा ने निजी कंपनी के उत्पाद प्रमोशन विवाद के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिएक्टिवेट किए, मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके बाद ओशीन शर्मा घिर गई थी.
विवाद के बाद ओशीन शर्मा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए है.
दरअसल, विवाद के बाद ओशीन शर्मा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए है. गौर रहे कि 32 साल की ओशीन शर्मा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 9 लाख से अधिक फोलोअर्स थे. इसमें इंस्टाग्राम पर 3.74 लाख, फेसबुक पर 3.71 लाख, एक्स पर एक लाख से अधिक और यू ट्यूब पर 65 हजार के करीब सबस्क्राइबर थे.
एसडीएम ओशीन शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनके सीनियर अफसरों की तरफ से उन्हें कुछ कंटेंट को हटाने के लिए कहा गया था. ओशीन ने बताया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला था. गौर रहे कि मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस मामले में डीसी शिमला को जांच के आदेश दिए थे.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बीते एक साल से इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही थी और इसलिए उन्होंने इसके वीडियो डाले थे. इन्हें कमर्शियल तौर पर प्रमोट करने का मेरा मकसद नहीं था. हालांकि मेरे सीनियर्स के कहने पर मैंने अब अपना अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए हैं,क्योंकि कुछ पोस्ट पब्लिक इंट्रेस्ट के विरुध थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.