हिमाचल प्रदेश के शिमला के IGMC में डॉक्टर राघव नरूला पर मरीज की पिटाई का आरोप, परिजन और डॉक्टर एसोसिएशन आमने सामने, डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने जांच के आदेश दिए. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. लेकिन परिजन हत्या के प्रयास की धारा लगाने की मांग कर रहे हैं.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी के डॉक्टर राघव नरूला की ओर से मरीज की पिटाई करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां मरीज़ के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है तो वहीं दूसरी तरफ आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने डॉक्टर में समर्थन में आ गई है और उल्टा मरीज पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं.
शिमला में मंगलवार को मीडिया कॉन्फ्रेंस में रजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने अध्यक्ष सोहेल शर्मा ने कहा कि आरोपी डॉक्टर घटना के बाद से तनाव में है और उन पर लगे आरोप निराधार है. डॉक्टर ने मरीज से कोई बदसलूकी नहीं की बल्कि मरीज ने डॉक्टर से बद्तमीजी और मारपीट की है. मामले को एकतरफा ही दिखाया जा रहा है ऐसे में घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
वहीं, दूसरी तरफ मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मरीज के पिता ने रोते रोते कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, लेकिन जिस तरह से IGMC में मेरे बेटे के साथ डॉक्टर ने हैवानियत की है उससे लगता है कि उसे वैसे ही संस्कार दिए गए होंगे. मरीज के पिता ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपी डॉक्टर राघव नरूला डॉक्टर बनने के काबिल नहीं है सरकार उसे घर बैठाए ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी वारदात न हो. स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मामले में सरकार ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है और आगामी जांच चल रही है. डॉक्टर का मरीज़ के साथ इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी शिमला से मिले परिजन
उधर, शिमला के एसपी संजीव गांधी से भी पीड़ित शख्स के परिजनों ने मुलाकात की. एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि एएसपी अभिषेक की अध्यक्षता जांच टीम का गठन किया गया है और पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर रही है और परिजनों को भी आश्वस्त किया गया है. एसपी ने कहा कि मरीज के परिजनों ने उनसे मुलाकात की है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.