Shimla IGMC Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मरीज से मारपीट कांड थम नहीं रहा है. मामले में डॉक्टरो को नौकरी से निकालने के बाद अब अन्य डॉक्टरों ने विरोध जताया है और आज एक दिन की छुट्टी पर चले गए हैं. मारपीट कांड में सरकार ने सख्त एक्शन लिया है.
रेजीडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. डॉक्टरों ने आईजीएमसी प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष कुल पांच प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें डॉक्टर राघव की टर्मिनेशन को तुरंत रद्द करने की मांग प्रमुख है.
डॉक्टरों का कहना है कि उक्त निर्णय से रेजीडेंट डॉक्टरों में असंतोष व्याप्त है और जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलनात्मक रुख अपनाया जा सकता है. हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी. रेजीडेंट डॉक्टरों की इस एकदिनी कैजुअल लीव को लेकर आईजीएमसी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री से प्रस्तावित मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.इससे पहले, डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर गेट मीटिंग की और पूरे मामले पर चर्चा की.
सरकार ने डॉक्टर को नौकरी से निकाला
शिमला एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स (एसएएमडीसीओटी) के समर्थन से आरडीए ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें नरूला की बर्खास्तगी के आदेश को तत्काल रद्द करने और नरेश दस्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक धमकी, साजिश और गैरकानूनी सभा का मामला दर्ज करने की मांग की गई, जिसने कथित तौर पर नरूला को सीधे धमकी दी थी. आरडीए सदस्यों ने कहा कि वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे और यदि उनकी मांग तब भी पूरी नहीं होती है, तो वे शनिवार पूर्वाह्न 9:30 बजे से हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे. गौरतलब है कि सुक्खू सरकार ने पहले डॉक्टर राघव को मारपीट का दोषी पाए जाने पर पद से बर्खास्त कर दिया था और फिर उनका कान्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने मरीज और अन्य लोगों के भी गुरुवार को बयान दर्ज किए हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.