बजट पेश करने की तारीख सरकार ने अब तक नहीं बताई. 16, 17 और 18 फरवरी को होगी सदन की बैठक. राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरूआत, सत्र को लेकर सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर विधान सभा अध्यक्ष ने की बैठक, विधान सभा सदस्यों के लिए पोर्टल खुला, प्रश्न भेज सकते हैं विधायक
बजट सत्र के शुरूआती दौर में 3 दिनों तक चलेगा सत्र और 16, 17 और 18 फरवरी को होगी सदन की बैठक होगी.
विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरूआत होगी. 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 17 और 18 फरवरी को सदन में आरडीजी बंद होने पर चर्चा हो सकती है. स्पीकर ने कहा कि विधायकों के लिए पोर्टल खुल गया, विधायक अपने प्रश्न भेज सकते हैं. स्पीकर ने बताया कि सरकार ने अब तक नहीं बताया है कि बजट किस दिन पेश होगा. उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने के बाद प्रदेश में जिस तरह की स्थितियां बनीं हुई हैं, उस लिहाज से बजट तैयार करने में देरी होगी.
बजट सत्र को लेकर सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को राजधानी शिमला में विधान सभा अध्यक्ष ने एक बैठक की. इस बैठक में राज्य सरकार के आला अधिकारी और डीजीपी समेत शिमला जिला के डीसी और एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान विधानसभा परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह नए कैलेंडर वर्ष और नए वित्तीय वर्ष का पहला सत्र है, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है, उसके बाद अगले दिन नियमों के अनुसार यदि पिछले सत्र के बाद किसी पूर्व सदस्य का निधन हुआ है, तो उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद विधायी कार्यवाही शुरू होगी.
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट की प्रस्तुति सहित महत्वपूर्ण सरकारी कार्य होंगे. बजट पेश करने की तारीख को लेकर सरकार की ओर से जैसे ही औपचारिक सूचना मिलेगी, उसके बाद ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हर सत्र से पहले कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाती है. बजट सत्र के दौरान सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. मीडिया प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए पास व्यवस्था सहित सभी प्रबंधों पर भी बैठक में चर्चा की गई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.