दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. बुधवार की देर शाम को करीब 10 घंटे बाद आरोपियों को लेकर रवाना हो रही दिल्ली पुलिस की टीम को शिमला पुलिस ने रास्ते में रोक लिया. शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों को शोघी बैरियर पर रोक लिया है. शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर तीन लोगों को अगवा करने के आरोप में FIR दर्ज की है.
दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज हो गई एफआईआर.
दिल्ली पुलिस पर हिमाचल पुलिस की कार्रवाई पर बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस को ही डिटेन करवा दिया. दो राज्यों के बीच ऐसे ऑपरेशन में पुलिस हमेशा सहयोग करती है. लेकिन यहां कुछ और ही नजारा दिखा. ऐसी हरकत करना सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है. दिल्ली में एक चुने हुए प्रतिनिधि की गाड़ी का भी आरोपियों ने इस्तेमाल किया था.
बता दें कि एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए शिमला जिले के रोहड़ इलाके में पहुंची थी. वहां से तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. लेकिन इस बीच सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों को 10 घंटे तक बैठाकर रखा रहा. उधऱ, शिमला के एसपी गौरव सिंह पूरे मामले के साथ कोर्ट पहुंचे. लेकिन जब वह कोर्ट से बाहर निकले तो कुछ भी टिप्पणी नहीं की. जानकारी के अनसार, इस मामले में हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गई थी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.