जानकारी के अनुसार, मनाली के आसपास के इलाकों में अब भी दूसरे दिन बर्फबारी हो रही है. सोलांग वैली में बर्फबारी की वजह से वाहनों को अटल टलन की तरफ अब जाने नहीं दिया जा रहा है.
मंडी जिले के रहने वाले रोहित पराशर ने बताया कि वह करीब 15 घंटे बाद टनल के पास से निकल पाए. रविवार को बर्फबारी के चलते वह टनल के पास फंस गए थे और रातभर फंसे रहे. यहां पर हालात खराब थे. वह लाहौल स्पीति गए थे. इस दौरान टनल के अंदर काफी टूरिस्ट फंसे थे. इसमें कई परिवार शामिल थे. हालांकि, मनाली के डीएसपी केडी सिंह अपनी टीम के साथ सैलानियों को निकालने के लिए डटे रहे, लेकिन सड़क पर हिमपात के चलते फिसलन बढ़ गई और गाड़ियों को निकालने में भारी दिक्कतें आईं.
डीएसपी केडी सिंह ने मीडिया को बताया कि धुंधी तथा अटल टनल के आसपास भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन साउथ पोर्टल के पास बर्फ में फंस गए थे. पूरी रात पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमों ने अधिकांश वाहनों तथा उनमें सवार लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला.बर्फ में फंसे पर्यटकों को राहत प्रदान की गई तथा उन्हें पानी, जूस और फल आदि उपलब्ध करवाए गए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीएम मनाली तथा बीआरओ के मेजर भी पुलिस टीम के साथ पूरी रात मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति की लगातार निगरानी करते रहे. बीआरओ की लेबर और मशीनरी की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य भी लगातार जारी रखा गया.
मशीनरी की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य भी लगातार जारी रखा गया.
इसके लिए बेल्ट मशीनों तथा यूरिया खाद का उपयोग किया गया, ताकि सड़क पर जमी बर्फ को पिघलाया जा सके और यातायात को सुचारू किया जा सके. अधिकांश वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर भेज दिया गया है, जबकि कुछ वाहन जो बर्फ पर स्किड होकर फंस गए थे, उन्हें अभी बीआरओ की सहायता से मौके से निकाला जा रहा है.
शिमला केंद्र ने बताया कि चंबा के सलूणी ने 32.0 एमएम बारिश हुई है.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने बताया कि चंबा के सलूणी ने 32.0 एमएम बारिश हुई है. इस दौरान सराहन में 29.5, भाभानगर 29.0, रामपुर 28.0, कटौला 23.4, भटियात 23.1, मनाली 22.0, भरमौर 20.5, पंडोह 20.4, गोहर 20.0, भुंतर 19.2, जोत 17.4, मंडी 14.6, बरठीं 14.2, मां 12.2, पच्छाद 12.0 एमएम बारिश हुई है. इसी तरह, खदराला में 10.2 सेंटीमीटर हिमपात, कल्पा में 6.4, गौंधला 3.0, जोत 3.0 औऱ 1.5 स्नोफॉल देखने को मिला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.