दरअसल, बीती शाम को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ ये रिजल्ट जारी किया गया है. कुल 35 अभ्यर्थियों में 30 बच्चों की सिलेक्शन हुई है.
परिणाम के अनुसार, एक एसडीएम, दो पद डीएसपी और 10 पद सहायक आयुक्त (स्टेट टैक्स एवं एक्साइज) के लिए भरे गए हैं. वहीं, 9-9 पद तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी (BDO) के हैं, जिन पर युवक युवतियों का चयन हुआ है. वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के लिए 2-2 पद, जबकि जिला नियंत्रक (फूड, सिविल सप्लाइज एवं उपभोक्ता मामले) के लिए 3 पद भरे गए हैं.
मेरिट सूची में मेघा सिंह कंवर को HPAS, अंचल कुमारी को HPPS, विकास वर्मा, सौरभ ठाकुर और रोहित चौहान को BDO, जबकि अंकित शर्मा, लोकेंद्र पाल, अरुण कुमार सांख्यान और दिव्या ज्योति कटोच का तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है. इसके अलावा,
सहायक आयुक्त के पद पर विक्रांत पांडे, इशान जमाल्टा, अभिषेक शर्मा, नितेश कुमार, रोहित राणा, शिवम चौहान, रजनीश ठाकुर और अमन भारती समेत कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जिला नियंत्रक के लिए आंचल कुमारी और शीतल को सिलेक्ट किया गया है. वहीं, आंचल और अभिषेक कपूर डीएसपी बनेंगे. गौरतलब है कि इस एग्जाम को पास करने वाले बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने गरीबी के चलते जीवन में काफी संघर्ष किया और यह मुकाम हासिल किया. अब ये बच्चे ट्रेनिंग के लिए जाएंगे और फिर उन्हें फील्ड में काम करने का मौका मिलेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.