हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर कुफरी में एक वरिष्ठ पत्रकार से बदतमीजी करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. पत्रकारों का दल विरोध जताने के लिए सीएम सुक्खू से भी मिला था.
शिमला पुलिस ने कुफरी के पास एक पत्रकार के साथ धक्का मुक्की की.
मीडियाकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर घटना पर नाराजगी जताई और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतें सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की.
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि पुलिस जनता तक सूचना पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका को मानती है और प्रेस की आजादी का सम्मान करती है.
क्या है पूरा मामला
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.