हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मशहूर रेसलर द ग्रेट खली और पावटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा आमने-सामने हैं. खली का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से पावटा साहिब के तहसीलदार और कुछ प्रॉपर्टी डीलर द्वारा उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है.
उधर इस मामले में तहसीलदार ऋषभ शर्मा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने ग्रेट खली द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है. साथ ही इनका कहना है कि खली ने अपनी जमीन पर नहीं बल्कि दूसरे लोगों की जमीन पर कब्जा किया है. उन्होंने कहा कि वह हर प्रकार की कार्रवाई से निपटने के लिए तैयार हैं. अब मामले में देखना होगा कि डीसी सिरमौर को जो शिकायत सौंपी गई है उस पर क्या कार्रवाई की जाती है डीसी ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.
तहसीलदार ने आरोप लगाया कि खली ने बटामंडी के पास जमीन नंबर 8 खरीदी. लेकिन आज वह जमीन नंबर 6 पर कब्जा किए बैठे हैं. उन्होंने कहा कि विभाग ने कई बार डिमार्केशन के लिए खली को बुलाया. लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए. इससे विवाद और गहराता चला गया. ऋषभ शर्मा ने यह भी बताया कि पिछले 50 दिनों में खली की तरफ से कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट्स विभाग को नहीं दिए गए. उन्होंने कहा कि जमीन अगर आपकी है तो सबूत दीजिए. ऋषभ शर्मा ने कहा कि सेलिब्रिटी होना किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाता. उन्होंने कहा कि विभाग लगातार समय देता रहा. लेकिन खली की तरफ से सिर्फ आरोप लगाए गए, कोई प्रमाण नहीं.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.