R_HP_PANNC1024_BILASPUR_508_30DEC_ANTRAID_ON_FORESTGAURD_ARUN_CHANDEL_SCRIPT
दरअसल, बिलासपुर जिला में विजीलैंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के बीट ऑफिसर समीर मोहम्मद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बीट ऑफिसर पर खैर के पेड़ों की मार्किंग के बदले ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप है.
बिलासपुर सदर क्षेत्र की चैलेहली बीट में इन दिनों खैर के पेड़ों का कटान चला हुआ है. वहां पर कार्यरत बीट ऑफिसर ने खैर के ठेकेदार से पहले 3 लाख की मांग की थी. बाद में सौदा एक लाख में तय हुआ और इसकी पहली किश्त के तौर पर आरोपी ने ठेकेदार से 50 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से लिए. वहीं, रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग से की. शिकायत मिलते ही विजीलेंस ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
विजिलेंस ने आरोपी बीट ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. एएसपी विजिलेंस बिलासपुर तरणजीत सिंह मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्वतखोर बीट अफसर को न्यायालय में पेश किया जाएगा. दूसरी ओर, डीएफओ बिलासपुर ने बताया आधिकारिक तौर पर अभी उन्हें यह सूचना नहीं मिली है, लेकिन मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.