Dubai Jobs: हिमाचल प्रदेश मंडी जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है और 10वीं पास पुरुष, 24-45 वर्ष, वैध पासपोर्ट और यूएई लाइसेंस वाले आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि 12 मार्च. इस दौरान वहां पर रहने की सुविधा मुफ्त मिलेगी. साथ ही आने जाने के लिए वाहन की भी सुविधा दी जाएगी.
जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2400 दिरहम मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह के बराबर है. इसके अतिरिक्त ओवरटाइम, आवास की सुविधा या आवास भत्ता भी दिया जाएगा. कंपनी की ओर से कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, निवास स्थान से कार्यस्थल तक परिवहन सुविधा और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी.
इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 24 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है. इसके अलावा वैध व समाप्त हो चुका यूएई लाइसेंस होना भी अनिवार्य है. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को https://forms.gle/N9MA5rP7F1PdTC499 लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. रोजगार कार्यालय मंडी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर दिए गए लिंक से भी युवा अपना पंजीकरण कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च रहेगी.
पहले देने होंगे 36500 रुपये
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार ज्वाइन करने के 80 दिनों के भीतर इस्तीफा देता है, तो उसे यूएई में अपने वीजा और चिकित्सा संबंधी खर्च स्वयं वहन करने होंगे. चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित जीएसटी सहित 36 हजार के करीब फीस और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा. अधिक जानकारी के लिए युवा रोजगार कार्यालय व फोन नंबर 01905-235508 के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं. वहीं, जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है. आवेदन आने के बाद जल्द ही साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित कर दी जाएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.