ईडी ने इंदरजीत सिंह यादव, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड समेत कई संस्थाओं पर गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक में छापे मारे. यादव पर हत्या, जबरन वसूली सहित कई आरोप हैं.
ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इंदरजीत सिंह यादव के खिलाफ जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं के साथ जबरन ऋण निपटान, धमकी और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप में दर्ज धनशोधन मामले की जांच शुरू की गई है.
ईडी ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इंदरजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ दायर की गईं 15 से अधिक प्राथमिकियों और आरोप पत्रों के आधार पर जांच शुरू की.
उक्त प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि मेसर्स जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमुख नियंत्रक इंदरजीत सिंह यादव एक कुख्यात दबंग है जो हत्या, जबरन वसूली, निजी वित्तदाताओं द्वारा दिए गए ऋणों के जबरन निपटान, धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध तरीक से भूमि हड़पने और हिंसक अपराधों जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है.
एक बयान में कहा गया है कि यादव हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए विभिन्न मामलों में वांछित है और फिलहाल फरार है तथा संयुक्त अरब अमीरात से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.