दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश की पुलिस के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रहा है. करीब 12 घंटे से दोनों पुलिस एक दूसरे से लगातार उलझ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में यूथ कां…और पढ़ें
Delhi Police Vs Himachal Pradesh Police Live: दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश की पुलिस के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रहा है. करीब 12 घंटे से दोनों पुलिस एक दूसरे से लगातार उलझ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. बुधवार को हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस को करीब 10 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. हालांकि जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हुई तो फिर शिमला पुलिस ने उन्हें रोक लिया. यहां पढ़ें हर पल के अपडेट्स…
Deljhi Police Shimla Police: शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रास्ते में रोका
दिल्ली AI सबमिट मामले में हिरासत में लिए गए तीन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जा रही पुलिस टीम को शिमला पुलिस ने फिर रोक लिया. शोघी बैरियर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को रोका. जमकर हो रही है बहसबाजी.
दिल्ली पुलिस हिमाचल पुलिस विवादः कुछ लोग सादे कपड़ों में आए और…
आज सुबह शिमला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ करीब 15/20 अज्ञात लोग सादे कपड़ों में गाड़ी में सवार होकर आए और वे चिरगांव के माण्डली के एक रिसोर्ट में ठहरे तीन व्यक्तियों/अतिथियों को जबरन उठाकर ले गए तथा उन अतिथियों की एक गाड़ी थार को भी अपने साथ ले गए. इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के चांशल रिजार्ट में लगे CCTV कैमरों का DVR भी बिना फर्द या रसीद दिए अपने साथ लेकर चले गए. जिस आमद सूचना पर शिमला पुलिस द्वारा थाना चिरगांव में मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है.
Delhi Police Vs Himachal Police Live: सरकार के इशारों पर काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होना चाहिए एक्शन
भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के ईशारों पर नाचने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. दिल्ली पुलिस पर हिमाचल पुलिस की कार्रवाई पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार, जब पुलिस कार्रवाई करने आई पुलिस को ही की गई गिरफ्तार करने की कोशिश. हिमाचल पुलिस को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार के ईशारों पर नाचना करे बंद और कानून व्यवस्था पर दें ध्यान. प्रदेश सरकार दे रही एआई समिट में देश की छवि खराब करने वालों को शरण. हिमाचल लाने में एक विधायक की गाड़ी का किया गया है इस्तेमाल.
Delhi Police Shimla Police Live: दिल्ली पुलिस के खिलाफ कोर्ट में हिमाचल पुलिस
दिल्ली पुलिस हिमाचल पुलिसः शिमला जिला अदालत में दिल्ली पुलिस के क़रीब 20 अधिकारी पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारी और जवान अलग-अलग प्राइवेट नंबर की गाड़ी में पहुंचे थे. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जिला सोलन के धर्मपुर और शिमला शहर के नया बस स्टैंड के पास रोक. कोर्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को ग़लत बताया. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के ख़िलाफ़ अदालत में एप्लिकेशन दी गई.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.