दरअसल, साल 2026 में पहला चंद्रग्रहण अब से चंद घंटे बाद लगेगा और शिमला, मनाली, मंडी, धर्मशाला समेत हिमाचल प्रदेश में दिखाई देगा. उधर, प्रदेश के मंदिरों के कपाट शाम तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में श्रद्धालु मंदिरों में नहीं जा रहे हैं. मंगलवार को सूबे में धूप खिली हुई है और शाम को आसमान में चांद नजर आएगा.
ज्योतिषिय गणनाओं के मुताबिक, चंद्रग्रहण दोपहर लगभग 3 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा. ऐसे में करीब करीब साढ़े तीन घंटे तक चंद्र ग्रहण का असर देखने क मिलेगा. उधर, ग्रहण शुरू से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो गया है. ऐसे में सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू हो गया था. मनाली और शिमला में यह शाम तक माना जाएगा. गौर रहे कि शिमला में सवा छह बजे के करीब चांद निकलेगा. ऐसे में शिमला में महज 20-25 मिनट के लिए चंद्रग्रहण नजर आएगा.
उधर, श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंद्र ग्रहण के दिन मंदिर के कपाट खुले रखे गए. ग्रहण को लेकर फैली अफवाहों के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम रही. मंदिर के पुजारी और न्यास सदस्य अविनेदर शर्मा ने बताया कि होली का उत्सव भी मनाया जा रहा है और चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन इसका प्रभाव ज्वालामुखी में दिन में नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चंद्र ग्रहण दोपहर बाद से शुरू होगा और लेकिन चांद शाम को निकलेगा औऱ ऐसे में बिना चंद्र उदय के ग्रहण का प्रभाव यहां नहीं माना जाता है.
शिमला में चंद्रग्रहण की टाइमिंग
• आंशिक ग्रहण शुरू: लगभग 3:20 पीएम
• ग्रहण का मध्य: लगभग 4:34 पीएम
• पूर्ण ग्रहण का अंत/आंशिक अंत: लगभग 5:33–6:47 पीएम.
• समग्र अवधि: लगभग 3:20 पीएम से 6:47 पीएम तक.
चंडीगढ़ के सेक्टर-20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पंडित ने बताया कि सुबह से ही सुतक लग चुका है और इस दौरान खान-पान का बहुत ध्यान रखना होता है, क्योंकि कई राशियों पर इसका सीधा असर भी पड़ता है. वैसे साइंटिफिक नजर से अगर देखा जाए तो जितना हो सके, चंद्र ग्रहण के समय खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए. खास तौर पर छोटे बच्चों गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए.
शिमला के जाखू समेत मनाली के मंदिरों में इसके बाद पूजा नहीं की गई है.
उधर, सुबह से ही सूतक काल के चलते शिमला के जाखू समेत मनाली के मंदिरों में सुबह सात बजे के पूजा नहीं की गई है. अब शाम को मंदिर के कपाट खोले जाएंगे. शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान की जी की मूर्तियों के आगे पर्दा कर दिया गया है. मनाली में शाम को छह बजकर 21 मिनट पर चांद निकलेगा और ऐसे में महज 30 मिनट के लिए ही चंद्रग्रहण का नजारा लोगों को देखने को मिलेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.