हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कांगड़ा से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस ने जहां नामांकन के लिए विधायक दल की मीटिंग बुलाई है. वहीं, भाजपा इस चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी. क्योंकि उसके पास जीत के लिए पर्याप्त नंबर नहीं हैं. उधर, प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंची है और कुछ दिन अपने छराबड़ा आवास में रहेंगे.
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चौंकाते हुए कांगड़ा से कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है.
दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख है.और ऐसे में कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को टिकट दिया है. उन्हें हाल ही में कांग्रेस जिला कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया था. उधर, कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा की जीत तय है. 1990 के दशक से अनुराग शर्मा छात्र राजनीति से सक्रिय हुए और कांग्रेस से जुड़े.
उधर, प्रत्याशी के नामांकन से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक होगी और शिमला में विधान सभा में रूलिंग लॉउंज में सुबह 11 बजे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह मीटिंग बुलाई गई है.
सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जमीनी कार्यकर्ता अनुराग शर्मा जी को कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. अनुराग जी के अनुभव से प्रदेश की आवाज़ संसद में मजबूती से गूंजेगी और जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी. संगठन से जुड़े व्यक्ति को राज्यसभा चुनाव में अधिमान देने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि धन्यवाद.
कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के बाद अनुराग ने सीएम से मुलाकात की थी.
सभी नाम दरकिनार
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा चुनाव के लिए कई नाम चल रहे थे और इसमें आनंद शर्मा का नाम सबसे आगे था. इसके अलावा, प्रभारी रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह और धनी राम शांडिल का नाम भी सियासी गलियारों में चल रहा था. हालांकि, सभी नाम अब दरकिनार कर दिए गए हैं और नया चेहरा दिया गया है. गौरतलब है कि मौजूदा भाजपा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है. उधर, 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव तय है.
पिछले बार हारे सिंघवी को तेलंगाना से प्रत्याशी बनाया
गौर रहे कि पिछली बार 2024 में हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी को इस बार कांग्रेस ने तेलंगाना से टिकट दिया है. बहुमत के बाद भी सिंघवी हिमाचल में चुनाव हार गए थे और कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग में भाजपा को वोट दिया था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.