Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के झटके लगे हैं. हालांकि, कई लोगों को यह झटके महसूस नहीं हुए हैं तो कुछ ने महसूस किए हैं. दोपहर एक बजे के करीब मंडी में धरती डोली थी. रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई.
गौरतलब है कि इससे पहले, 15 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप आया था. तब तीव्रता करीब 3.1 एक रिक्टर स्कैल मापी गई थी. उससे पहले, कांगड़ा में धरती डोली थी और यहां पर पैमाना 3.9 मापा गया था.

इससे पहले, 15 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप आया था.
अहम बात है कि भूकंप के संभावित खतरे में मंडी और शिमला को जोन 5 में शामिल किया गया है.ऐसे में यदि इन इलाकों में भूकंप का बड़ा झटका लगा तो बेहद अधिक जान माल का नुकसान होगा. हाल ही में एक मैप जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि हिमालयी क्षेत्र में प्लेटों का टकराव हो रहा है और वहां दबाव बढ़ रहा है. हिमालय के मुख्य हिस्से में 200 साल से भूकंप नहीं आया, लेकिन अब आशंका है कि अगर यहां एक बार भूकंप आया तो तीव्रता काफी अधिक होगी और इसमें हिमाचलयी राज्य चपेट में आ सकते हैं.
कांगड़ा में आया था बड़ा भूकंप
अहम बात है कि हिमाचल प्रदेश में मंडी. कांगड़ा औऱ चंबा में अधिक भूकंप के झटके महसूस होते हैं. चंबा में हल्के भूकंप आते रहते हैं. गौर रहे कि साल 1905 में कांगड़ा में बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 20 हजार लोगों के मारे जाने आशंका जताई गई थी. हालाकि, अब तक इसका आधिकारिक आंकड़ा नहीं मिला है. लेकिन तब काफी ज्यादा नुकसान हुआ था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.