शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन युवा कांग्रेस वर्करों को रोहड़ू से हिरासत में लिया, सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को भी हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस वर्करों को शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिया था. (FILE PHOTO)
जानकारी के अनसार, इस मामले में अब हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गए है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला में जिला अदालत में लाया गया, और एसीजेएम कोर्ट नंबर में 2 में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद हैं. इससे पहले, सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास सभी को रोक लिया था.
हिमाचल सदन में भी रुके थे
गौरतलब है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के वर्करों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था. इसमें एक आरोपी जितेंद्र सिंह दिल्ली में हिमाचल सदन में रुका हुआ था. इस पर दिल्ली पुलिस की टीम ने भी हिमाचल सदन में आधी रात को रेड मारी थी, जिस पर हंगामा हो गया था. मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौटने पर सीएम सुक्खू ने भी इस मामले पर बयान दिया था.
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. दिल्ली में कमिश्नर को सूचना दी जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी. आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो उचित नहीं है. सीएम ने कहा था कि कमरे सीएम दफ्तर से ही बुक होते हैं.
भाजपा ने उठाए थे सवाल
दिल्ली में हिमाचल सदन में एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के वर्करों के ठहरने पर हिमाचल भाजपा ने सवाल उठाए थे. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सदन को षड़यंत्र का केंद्र ना बनाया जाए. यहां पर ठहरने वाले लोगों की आईडी नहीं छुपाई जानी चाहिए. जयराम ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और प्रियंका भी इस योजना में शामिल थे. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता हार की वजह से तनाव में हैं और ये लोग देश के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.