श्योपुर शहर में झपटमारी की एक घटना सामने आई है। उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे वाली गली में आयुष विभाग में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर से अज्ञात बदमाश ने करीब 15 हजार रुपए का मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल पर बात करते घर जा रहे थे पीड़ित पीड़ित पवन कुमार सुमन (31), निवासी शीतलापाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे वे उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे वाली गली से मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर जा रहे थे। हीरो स्प्लेंडर पर आया युवक, मुंह पर बांधा था कपड़ा इसी दौरान पीछे से Hero Splendor मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अचानक उसने झपट्टा मारकर पवन का वनप्लस 10R काले रंग का मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया। छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। मोबाइल में जियो और आइडिया की सिम लगी हुई थी। डर के कारण अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट घटना के समय छोटू सुमन भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी वारदात देखी। पीड़ित ने बताया कि अंधेरा होने और डर के कारण वे उसी दिन थाने नहीं जा सके। अगले दिन पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने पवन कुमार सुमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र सिंह कांशाना को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.