गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही थाना परिसर में एक अनोखी शादी संपन्न हुई। यहां थाना प्रभारी शनिप रात्रे की पहल पर एक प्रेमी जोड़े ने परिजनों की सहमति से विवाह किया।
यह मामला मरवाही के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी संजय सिंह और मध्य प्रदेश के अनूपपुर की मीरा सिंह से जुड़ा है। दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।
प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा के लिए मरवाही थाने में संपर्क किया
परिजनों की असहमति के बाद प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा के लिए मरवाही थाने में संपर्क किया। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पाया कि दोनों बालिग हैं और विवाह का निर्णय लेने में सक्षम हैं।
समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए हुए राजी
इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया। उन्होंने परिजनों को कानूनी और सामाजिक पहलुओं की जानकारी देते हुए विवाह के लिए राजी किया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शादी के लिए सहमत हो गए।

थाना परिसर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी
परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर में ही विवाह की तैयारियां की गईं। थाने के भीतर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मीरा और संजय का विवाह संपन्न कराया गया। थाना प्रभारी शनिप रात्रे स्वयं इस विवाह के गवाह बने।
इस संबंध में मरवाही थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने जानकारी दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.