मंडी। सरकाघाट के डबरोग गांव की ज्योतिषाचार्य शीतल शर्मा को देहरादून में अमर उजाला समाचार पत्र की ओर से आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुंभ सम्मेलन में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि स्वामी ने ज्योतिष श्री चक्र उपाधि से सम्मानित किया।
इस आयोजन में देश-विदेश से पधारे मेहमानों के हस्तरेखा एवं ज्योतिष संबंधी प्रश्नों और उनकी समस्याओं का निवारण करने का मौका भी प्रदान किया गया। शीतल शर्मा ने बताया कि उनके गुरु श्री शारदा ज्योतिष निकेतन जोगिंद्रनगर के संचालक डाॅ. लेखराज शर्मा हैं। इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने गुरु को देना चाहती हैं। बताया कि भविष्य में भी वह इस पुरातन विद्या को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगी। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.