शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। यह हादसा ग्राम मोहना जोड़ के पास हुआ, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टक्कर किस वाहन ने मारी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान जितेंद्र (22 वर्ष) और पवन (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बड़ागांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट जगदीश चंद्र सोनी और पुलिस टीम के विजय गवली और केशव शर्मा ने घायलों को तुरंत मोहन बड़ोदिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अक्षत डोडिया ने बताया कि एक युवक के सिर में गहरी चोट आई है, वहीं दूसरे युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 10:20 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.