घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। आग और धुएं के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोका, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की संभावना टल गई।
ये भी पढ़ें- वेब सीरीज की सफलता के लिए टीम के साथ एकता कपूर पहुंची महाकाल की शरण, बोलीं- आत्मा को मिली शांति
वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना देने के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि कार लगातार जलती रही। स्थानीय लोगों ने ही कुछ समय तक मोर्चा संभाले रखा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से शहर के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.