मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस ने तिरिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर, रोड नंबर-10 स्थित एक मकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश
पुलिस ने तलाशी के दौरान छोटी-छोटी पुड़िया में रखी गई कुल 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, अलग-अलग कंपनियों के सात स्मार्टफोन, 7300 रुपए नकद और एक केटीएम मोटरसाइकिल (जेएच01एफएस 5882) भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अंबर कुमार राम उर्फ टमन, बाबला राम, मुन्नी देवी, दिव्या कुमारी, पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार शामिल हैं। मुख्य आरोपी अंबर कुमार राम के खिलाफ सदर थाना सहित अन्य थानों में पहले से कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.